*किरोड़ीमल नगर में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न, हर बूथ पर 10 कार्यकर्ता नियुक्त करने का निर्णय*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़ / किरोड़ीमल नगर, 6 सितंबर 2026
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, किरोड़ीमल नगर मंडल की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर रणनीति तय की गई।
बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 10-10 किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा मंडल प्रभारी प्रभाकर चंद्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक पात्र किसानों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

जनपद सभापति कृषि विभाग शिवकुमारी साहू ने कृषि विभाग की योजनाओं और उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने संगठन की मजबूती और किसान कल्याण की योजनाओं पर जोर दिया।
बैठक में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष घनश्याम पटेल, महामंत्री प्रफुल्ल साहू, तोषराम पटेल, डूलेश्वर यादव, उमेश कुमार, गजेंद्र यादव, भुवन पटेल, लीलाधर पटेल, विष्णु पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

