*तीसरी बार भारत ने जीता T – 20 वर्ल्ड कप.. जश्न में डूबी जिला भाजपा* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*तीसरी बार भारत ने जीता T – 20 वर्ल्ड कप.. जश्न में डूबी जिला भाजपा*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- तीसरी बार T – 20 वर्ल्ड कप जीतने पर जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने जश्न मनाया गया। रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय परिसर में वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर मैच देखने हेतु प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई थी। भाजपा नेता अंशुल टुटेजा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा से जुड़े समस्त पदाधिकारियों को बड़े पर्दे में वर्ल्ड कप फाइनल की विधिवत सूचना दी गई थी और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीयो ने एक साथ इस मैच का अंत तक आनंद किया।भारत की हर उपलब्धियों पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी गई। मैच देखने के दौरान शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। सभी लोगों ने मैच का लुत्फ उठाया ।भारत की जीत पर भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए टीम इंडिया की प्रशंसा करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा इस जीत से देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा हो गया।जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा खिलाड़ियों ने एकजुटता के साथ प्रदर्शन से साबित किया कि खिलाड़ियों की एकता से जीत कदमों में होती है। खिलाड़ियों की वजह से मिली इस जीत से भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा है ।भाजपा नेता एवं पार्षद आशीष ताम्रकार ने कहा इंडिया की जीत खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। तीसरी बार वर्ल्ड कप जीत कर भारत ने। यह साबित कर दिया कि खेल के मैदान में उनका सानी कोई नहीं है। महामंत्री विकास केडिया ने टीम इंडिया की जीत कर कहा यह जीत ऐतिहासिक है। शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया बधाई की पात्र है। भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने टीम इंडिया की जीत का श्रेय टीम के खिलाड़ियों को देते हुए कहा पूरे मैच के दौरान भारत के जाबांज हावी नजर आए। कार्यालय मंत्री दीपेश सोलंकी ने कहा टीम इंडिया ने ना मिटने वाला इतिहास रच दिया। भारत के खिलाड़ियों के साबित कर दिया कि भारत श्रेष्ठ है। पूर्व भाजयुमो महामंत्री प्रवीण द्विवेदी ने टीम इंडिया की जीत को ऐतिहासिक जीत निरूपित किया। अंशुल टुटेजा ने चैंपियंस का अभिनंदन करते हुए पूरे देश वासियों को हार्दिक बधाई दी। चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय बना दिया। होली के असली आनंद की अनुभूति इस जीत के साथ हुई ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!