शहर की स्वच्छता में दे योगदान 1 अक्टूबर सुबह 10 बजे 1 घंटे करें श्रमदान, कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मुहिम से जुड़ने की शहरवासियों से की अपील… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

शहर की स्वच्छता में दे योगदान 1 अक्टूबर सुबह 10 बजे 1 घंटे करें श्रमदान, कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मुहिम से जुड़ने की शहरवासियों से की अपील…

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज रायगढ़। भारत सरकार के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को 1 घंटे शहर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी शहर वासियों से इस मुहिम में जुड़कर शहर की स्वच्छता में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।
नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में किए जायेंगे कार्यक्रम आयोजित।
आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निगम प्रशासन द्वारा वार्ड क्र. 1 मुक्तिधाम, वार्ड क्र. 2 शिवम विहार गली नंबर 03, वार्ड क्र. 3 संजय मैदान, वार्ड क्र. 14 रामलीला मैदान, वार्ड क्र. 15 बुढ़ी माई मंदिर, वार्ड क्र. 16 बैकुंठपुर गली, वार्ड क्र. 39 विकास नगर गली नंबर 02, 03, वार्ड क्र. 40 बंधन बैंक के सामने, वार्ड क्र. 4 कब्रिस्तान (सावन कुमार वार्ड), वार्ड क्र. 5 बापू नगर के पीछे कार्मेल स्कूल गेट पास, वार्ड क्र. 6 मुक्तिधाम, वार्ड क्र. 7 गंगाराम तालाब, वार्ड क्र. 43 गोरखा स्कूल, वार्ड क्र. 44 पतरापाली तालाब, वार्ड क्र. 45 भगवानपुर तालाब, वार्ड क्र. 46 साईं कॉलोनी, वार्ड क्र. 8 तुरिपारा रोड, वार्ड क्र. 9 चांदमारी स्कूल, वार्ड क्र. 10 मुक्तिधाम, वार्ड क्र. 11 पुछा पारा तालाब, वार्ड क्र. 12 स्टेट बैंक मुख्य शाखा, वार्ड क्र. 13 केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, वार्ड क्र. 17 जय सिंह तालाब, वार्ड क्र. 20 गुरुनानक स्कूल के पास, वार्ड क्र. 18 पोस्ट ऑफिस के पीछे, वार्ड क्र. 19 गौरीशंकर मंदिर, वार्ड क्र. 29 मुक्तिधाम, वार्ड क्र. 30 मिनी माता चौक, वार्ड क्र. 31 कब्रिस्तान, वार्ड क्र. 36 ईरानी पारा, वार्ड क्र. 37 शीला तिवारी के घर के आसपास, वार्ड क्र. 38 सोनुमुड़ा तालाब, वार्ड क्र. 21 कब्रिस्तान, वार्ड क्र. 22 दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड क्र. 23 सिंधी कॉलोनी, वार्ड क्र. 24 माँ मेडिकल शारदा युवा मंच, वार्ड क्र. 25 पहाड़ मंदिर, वार्ड क्र. 26 टी. वी. टावर रोड, वार्ड क्र. 47 विजयपुर तालाब, वार्ड क्र. 48 पंचवटी कॉलोनी के पास, वार्ड क्र. 27 मांगलिक भवन तालाब, वार्ड क्र. 28 मुक्तिधाम, वार्ड क्र. 32 फटहामुड़ा तालाब, वार्ड क्र. 33 पुराना पार्षद गली परिया पारा, वार्ड क्र. 34 कबीर चैक, वार्ड क्र. 35 दुर्गा चैक मिठठुमुड़ा, वार्ड क्र. 41 छातामुड़ा तालाब, वार्ड क्र. 42 अमलीभौना स्कूल पर विशेष सफाई अभियान आयोजित किया जायेगा। यह अभियान जीरो वेस्ट इवेंट और नो सिंगल यूज प्लास्टिक पर आधारित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!