मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से चल रहा क्लिनिक सील…. – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से चल रहा क्लिनिक सील….

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़, 28 सितंबर। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति के पास समय कम ही रहता है कि वह किसी की शिकायत लेकर संबंधित ऑफिस में जाए लेकिन देश के 4थे, स्तंभ पत्रकारिता जगत ने इस समस्या को हल करने का बीड़ा अपने जिम में उठा रखा है। विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से देश, राज्य अथवा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अपराधों, अवैध कार्यों और लोगों की समस्याओं, सही गलत मुद्दों आदि को उठाने का एक सशक्त जरिया रहा है। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे, अवैध क्लिनिको की सूचना मिलने लगी थी।
जिसको लेकर छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज टीम के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मधुलिका सिंह से हमारे टीम ने मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे कुछ अवैध क्लिनिको के बारे में अवगत कराया तब मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायगढ़ डॉक्टर मधुलिका सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि लोगों की अज्ञानता के कारण कई अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। जिसकी शिकायत नहीं मिलने के कारण हम कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। अब इसकी सूचना व जानकारी आपके द्वारा प्राप्त हुई है। मैं इसकी तुरंत जांच कराती हूं।

कह कर इसी कड़ी में उनके द्वारा संबंधित जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला में हो रहे अवैध क्लिनिक की जांच हेतु संबंधित जांच अधिकारी प्रभारी बीएमओ पुसौर को निर्देशित किया गया, निर्देश तुरंत पश्चात जांच के लिए बुधवार को दोपहर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पुसौर और प्रभारी बीएमओ के टीम द्वारा छापामार जांच की गई जांच टीम तेतला पहुंची जांच टीम तेतला के अवैध क्लिनिक पहुंचकर जांच की प्रक्रिया चालू किया गया।

जिसमे जांच टीम के द्वारा पाया गया की साईं मेडिकल की आड़ में दयानिधि गुप्ता के द्वारा अवैध क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। जांच टीम द्वारा जांच करने पर किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं मिलने की स्थिति में पंचनामा करके क्लीनिक को सील कर दिया गया।
जांच अधिकारी पंकज मिश्रा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के द्वारा बताया गया..

तेतला में संचालित हो रहे अवैध क्लिनिक की सील के कार्यवाही के बाद छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज की टीम के द्वारा जब जांच अधिकारी पंकज जी कार्यपालिक दंडाधिकारी से ऐसे अवैध क्लीनिक की संबंध में पूछा गया कि इस प्रकार से संचालित अवैध क्लिनिक में किस प्रकार की कार्रवाई होती है,

तो उनके द्वारा बताया गया कि अवैध क्लिनिक संचालक दयानिधि गुप्ता के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं होने की स्थिति में क्लीनिक को सील कर दिया गया है और नियमानुसार कानून में इसके लिए जो भी प्रक्रिया होगी उसके अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!