300 लीटर अवैध शराब के साथ 3 आरोपी हुए गिरफ्तार तमनार पुलिस और आबकारी विभाग घरघोड़ा की संयुक्त कार्यवाहीे – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

300 लीटर अवैध शराब के साथ 3 आरोपी हुए गिरफ्तार तमनार पुलिस और आबकारी विभाग घरघोड़ा की संयुक्त कार्यवाहीे

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ ! रायगढ़, 13 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा अन्तर्राज्यीय सीमा पर चेक पोस्टों में लगातार औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना तमनार स्टाफ द्वारा कार्यवाही जारी है। थाना प्रभारी तमनार आर्शीवाद रहटगांवकर को अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट उड़ीसा, हमीरपुर में आबकारी विभाग घरघोड़ा के उप निरीक्षक रमेश सिंह सिदार व स्टाफ से चेकिंग के दौरान सूचना मिली की मुख्य मार्ग में चेकिंग होने की सूचना पाकर कुछ शराब तस्कर ग्राम भगोरा की ओर से अवैध शराब ले जा रहे है जिस पर पुलिस स्टाफ तथा आबकारी स्टाफ द्वारा भगोरा मार्ग की घेराबंदी की गई जहां 3 व्यक्ति अपने मोटर सायकल वाहन क्रमांक सीजी 13 डब्लू 2305 में शराब परिवहन करते मिले जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर अवैध कच्ची महुआ 100 लीटर को बिक्री करने हेतु परिवहन करना बताये पहले से ही उनके एक साथी को स्टाफ द्वारा पकड़ा गया जिनके पास 200 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब रखी थी जो बारी-बारी लेकर आये थे तीनों आरोपी के कब्जे से जुमला 300 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं मो.सा.जुमला मशरूका 90 हजार रूपये को जप्त किया गया है। पुलिस थाना तमनार द्वारा अपराध सबुत पाये जाने पर आरोपी हर्ष मिश्रा अलाउद्दीनपुर थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ उ.प्र. वेद मिश्रा अलाउद्दीनपुर थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ उ.प्र.रूपेश सिंह चौहान इंदिरानगर तमनार थाना तमनार जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड पर भेजा गया है। शराब रेड कार्यवाही में निरीक्षक आर्शीवाद रहटगांवकर थाना प्रभारी तमनार, प्र.आर.606 देव प्रसाद राठिया, आर.पुरुषोत्तम सिदार, आर.सनत कुमार व आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिंह सिदार,प्र.आर.नेलसन लबेट, आरक्षक राजेश्वर ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!