चक्रवात से फसल बचाएं, बीमा सुरक्षा का लाभ उठाएं
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर : असामयिक वर्षा को देखते हुए किसानों को धान की फसल तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखने और जलभराव होने पर जल निकासी की सलाह दी गई है।
फसल नुकसान होने पर क्या करें
फसल नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज कराएं। संबंधित पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी बताएं। क्षति की तस्वीरें एवं वीडियो सुरक्षित रखें।
कृषि विभाग की सलाह
खेत-खलिहान में रखी फसल को पॉलीथीन या तिरपाल से ढकें
धान की उपज को ऊंचे एवं सुरक्षित स्थान पर रखें
खेतों और खलिहानों में जलभराव न होने दें
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत
टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज कराएं
पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को जानकारी दें
फसल क्षति की तस्वीरें और वीडियो सुरक्षित रखें
बीमा पॉलिसी नंबर, खसरा नंबर, फसल एवं नुकसान की तारीख की जानकारी दें
खेत में सूख रही धान की फसल (करपा) को कटाई के बाद 14 दिन तक बीमा सुरक्षा
सुशासन सरकार किसानों की फसल सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

