जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान, विकास कार्यों को रफ्तार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान, विकास कार्यों को रफ्तार

😊 Please Share This News 😊

रायपुर : मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शासकीय योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

गिरदावरी और निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने 15 नवंबर से पहले सभी फसलों की गिरदावरी पारदर्शिता के साथ पूरी करने और इसकी जानकारी ग्राम सभाओं में उपलब्ध कराने को कहा।

साथ ही सड़क, पुल-पुलिया, शासकीय भवन, नल-जल योजनाओं और जल जीवन मिशन सहित सभी स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाकर समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

अमृत 2.0, पारस पोर्टल और भर्तियों की समीक्षा

बैठक में अमृत 2.0, पारस पोर्टल और भर्ती प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई। कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए विभागों को आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र भेजने को कहा गया।

सुशासन सरकार जनशिकायतों के त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासन और विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!