जिले की 40 महिला पशुपालकों का सात दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण प्रारंभ – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जिले की 40 महिला पशुपालकों का सात दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण प्रारंभ

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 नवंबर 2026/ राज्य शासन की कृषक कौशल विकास योजना के अंतर्गत महिला पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों से जोड़ने के लिए जिले की 40 महिला पशुपालकों का सात दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 नवंबर से प्रारंभ हो गया है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सारंगढ़ विकासखंड की 20 और बरमकेला विकासखंड की 20 महिला पशुपालक शामिल हैं।

उद्देश्य – ज्ञान, कौशल और तकनीकी दक्षता में वृद्धि

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिले में संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पशुपालकों के ज्ञान, कौशल और तकनीकी दक्षता में वृद्धि करना है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान महिला पशुपालक ओडिशा राज्य के बरगढ़, पिपिली, भुवनेश्वर एवं पुरी स्थित पशुपालन, पशु चिकित्सा, कृषि एवं अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण करेंगी। वहां वे पशुपालन से संबंधित गतिविधियों और सफल मॉडलों का अवलोकन करेंगी।

क्या-क्या सीखेंगी महिला पशुपालक

भ्रमण के दौरान महिला पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों, उन्नत प्रजनन प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन, पशु पोषण, हरा चारा उत्पादन, पशु रोग नियंत्रण और जैव सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों से तकनीकी मार्गदर्शन और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

आय और आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयोजित इस प्रशिक्षण से महिला पशुपालक नई तकनीकों को समझकर अपने पशुपालन व्यवसाय में उनका उपयोग कर सकेंगी। कार्यक्रम के माध्यम से पशु उत्पादकता में वृद्धि, पशुपालन व्यवसाय के विस्तार तथा महिलाओं की आय और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!