छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

😊 Please Share This News 😊

रायपुर : लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्पेशल एजुकेटर के 38 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है। निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

कहां और कैसे करें आवेदन

अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा कार्यालय – बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर एवं सरगुजा में जमा करना होगा।

एक ही आवेदन पत्र सभी संभागों एवं जिलों में विज्ञापित रिक्त पदों के लिए मान्य होगा।

विस्तृत विवरण कहां देखें

आवेदन पत्र का प्रारूप, निर्धारित शैक्षणिक अर्हताएं एवं भर्ती संबंधी विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया एवं अन्य अद्यतन सूचनाओं के लिए वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

सुशासन सरकार प्रदेश में रोजगार के अवसरों का विस्तार करने तथा शिक्षा व्यवस्था को योग्य एवं दक्ष मानव संसाधन से सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!