अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, पांच दिनों में 56.200 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, पांच दिनों में 56.200 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026/ अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने जिले में सघन अभियान छेड़ रखा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने 26 से 30 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से कुल 56.200 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की।

कहां-कहां हुई कार्रवाई

26 अक्टूबर को ग्राम रकसापाली थाना भूपदेवपुर में कार्रवाई कर श्यामबाई सोनी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसके बाद 29 अक्टूबर को ग्राम तिलगा थाना चक्रधरनगर में वीरेंद्र राठिया के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। 30 अक्टूबर को घरघोड़ा में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरती मांझी के कब्जे से 25 लीटर तथा प्रेम बाई पैकरा के कब्जे से 6.200 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

चारों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

लगातार जारी रहेगा अभियान

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण भी किया जा रहा है ताकि अवैध बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!