खरसिया में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर में 98 का हुआ पंजीयन – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

खरसिया में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर में 98 का हुआ पंजीयन

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 28 अक्टूबर 2026/ समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर को जनपद पंचायत खरसिया में यूडीआईडी (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) कार्ड प्रमाणीकरण, चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 98 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया श्रीमती रामकुमारी दिलीप राठिया, जनपद उपाध्यक्ष श्री हितेश गवेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों के पंजीयन, पहचान एवं प्रमाणीकरण के साथ उन्हें विभागीय सुविधाओं और योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

इसी दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!