राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कांकेर का दबदबा, बास्केटबॉल और फुटबॉल में जीता खिताब – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कांकेर का दबदबा, बास्केटबॉल और फुटबॉल में जीता खिताब

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 28 अक्टूबर 2026/ घरघोड़ा विकासखंड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं के रोमांचक मुकाबले हुए। आठ क्लस्टरों के लगभग 515 बालक खिलाड़ियों की भागीदारी वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

टेबल टेनिस में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण
अंडर-19 एकल वर्ग में रायगढ़ के विनय कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 एकल वर्ग में रायगढ़ के सागर ध्रुव ने स्वर्ण जीता। अंडर-14 युगल वर्ग में रायगढ़ के सागर ध्रुव और तुषारांशु ध्रुव की जोड़ी विजेता बनी।

बास्केटबॉल और फुटबॉल में कांकेर बना विजेता
बास्केटबॉल में कांकेर ने पहला, बस्तर ने दूसरा और बलरामपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। फुटबॉल में भी कांकेर विजेता रहा, बलरामपुर दूसरे और सुकमा तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो में कांकेर प्रथम, धमतरी द्वितीय रहे।

शतरंज और योग में भी दमखम
अंडर-14 शतरंज में मैनपाट के आकाश टोप्पो प्रथम रहे। अंडर-19 में छुरीकला के नारद सिंह विजेता बने। योग की आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक स्पर्धाओं में सरगुजा क्लस्टर ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का समापन 29 अक्टूबर को होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!