जिले में खुलेंगे 7 नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों को नजदीक मिलेगी धान विक्रय की सुविधा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जिले में खुलेंगे 7 नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों को नजदीक मिलेगी धान विक्रय की सुविधा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026/ किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने रायगढ़ जिले में 7 नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की है। नए केंद्र विकासखण्ड धरमजयगढ़ के मुनुंद, विकासखण्ड पुसौर के झलमला, लोहरसिंग, नंदेली ओडेकेरा एवं नावापारा-अ तथा विकासखण्ड तमनार के खुरूषलेंगा में खोले जाएंगे।

जिले में गत वर्ष 79 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 105 धान उपार्जन केंद्र संचालित थे। इस वर्ष 7 नए केंद्र शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 112 हो गई है। इससे आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों को अपने क्षेत्र के नजदीक धान विक्रय की सुविधा मिलेगी, जिससे उनके समय और परिवहन व्यय की बचत होगी।

शासन के निर्देशानुसार नवीन उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। केंद्रों में कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर, किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए फिंगरप्रिंट डिवाइस, नमी मापक यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही इंटरनेट, बिजली, पेयजल, पर्याप्त भंडारण स्थान एवं सुगम पहुंच मार्ग की व्यवस्था भी की जाएगी।

कलेक्टर ने सभी नवीन केंद्रों में धान बिक्री के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को सुचारू एवं सुविधाजनक धान विक्रय की सुविधा मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!