एकलव्य विद्यालय छर्राटांगर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 8 क्लस्टरों के 515 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

एकलव्य विद्यालय छर्राटांगर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 8 क्लस्टरों के 515 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026/ जिले के घरघोड़ा विकासखंड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने आज विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के आठ क्लस्टरों के लगभग 515 बालक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें बलरामपुर, बस्तर, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कांकेर, सरगुजा और सुकमा क्लस्टर के खिलाड़ी शामिल हैं।

टेबल टेनिस में रायगढ़ के सागर ध्रुव को स्वर्ण
पहले दिन अंडर-14 बालक एकल टेबल टेनिस में रायगढ़ के सागर ध्रुव ने स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में उन्होंने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विनायक पैंकरा को 3-0 से हराया।

शॉट पुट में शिवम और सुरेंद्र प्रथम
अंडर-19 बालक शॉट पुट में धरमजयगढ़ के शिवम सिरसो ने 9.99 मीटर गोला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में कांकेर के सुरेंद्र कोला ने 11.53 मीटर के साथ स्वर्ण जीता।

खो-खो फाइनल में कांकेर विजेता
खो-खो के रोमांचक फाइनल में कांकेर क्लस्टर ने धमतरी को हराकर खिताब अपने नाम किया।

शतरंज और योग में भी पदक
अंडर-14 शतरंज में मैनपाट के आकाश टोप्पो प्रथम रहे। अंडर-19 पारंपरिक योग में सरगुजा के प्रियांजल एक्का ने स्वर्ण जीता, वहीं अंडर-14 वर्ग में सरगुजा के अभय मिंज प्रथम रहे।

बास्केटबॉल में कांकेर, बलरामपुर, बस्तर और सुकमा की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल के मुकाबले भी जारी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!