सेवा सेतु पोर्टल से शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, गोर्रा की छात्रा तानिया का बना आय प्रमाण पत्र – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सेवा सेतु पोर्टल से शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, गोर्रा की छात्रा तानिया का बना आय प्रमाण पत्र

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिल रही है। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध होने से लोगों को सहूलियत हो रही है।

रायगढ़ जिले की पुसौर तहसील के ग्राम गोर्रा निवासी छात्रा तानिया श्रीवास के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। यह प्रमाण पत्र उन्हें छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने में उपयोगी होगा।

तानिया श्रीवास शासकीय हाई स्कूल गोर्रा में कक्षा 12वीं में जीवविज्ञान विषय की पढ़ाई कर रही हैं। छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र आवश्यक है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्हें जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिली है। तानिया और उसके परिवार ने इस प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से सेवा सेतु पोर्टल संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल पर 450 से अधिक शासकीय सेवाएं उपलब्ध हैं। इससे पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, जिन्हें विस्तारित कर सेवा सेतु के जरिए एक ही मंच पर उपलब्ध कराया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहीं डिजिटल सेवाएं
सेवा सेतु पोर्टल के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों तक भी डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन और प्रमाण पत्रों की उपलब्धता से विद्यार्थियों सहित ग्रामीण परिवारों को जरूरी दस्तावेजों के लिए आवेदन करने में सहूलियत हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!