अभियान संवेदना: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 25 अक्टूबर 2026। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अभियान संवेदना के तहत घरघोड़ा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने के आरोपी पंकज चौहान (21) निवासी अमलीडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
पीड़िता ने 23 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई कि स्नैपचैट से 2025 में हुई पहचान के बाद आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और लगभग 4.50 लाख रुपये लिए। सितंबर 2026 में रुपये मांगने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।
अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से आईफोन जब्त किया गया है।
एसएसपी ने कहा कि महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

