परसा गांव में बनेंगे प्राथमिक और माध्यमिक शाला के नए भवन, डीएमएफ से 33.90 लाख स्वीकृत – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

परसा गांव में बनेंगे प्राथमिक और माध्यमिक शाला के नए भवन, डीएमएफ से 33.90 लाख स्वीकृत

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 24 अक्टूबर 2026। धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम परसा में प्राथमिक और माध्यमिक शाला के नए भवन बनाए जाएंगे। जिला खनिज संस्थान न्यास से कुल 33.90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

प्राथमिक शाला भवन के लिए 14.30 लाख और माध्यमिक शाला भवन के लिए 19.60 लाख स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण की जिम्मेदारी जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के सीईओ को सौंपी गई है।

जिला प्रशासन ने गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यस्थल पर सूचना फलक लगाना और हर माह प्रगति रिपोर्ट भेजना अनिवार्य होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!