ऑपरेशन आघात: पूंजीपथरा पुलिस की दो जगह शराब रेड, 32 लीटर महुआ शराब के साथ 2 गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 24 अक्टूबर 2026। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन आघात के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने दो स्थानों पर कार्रवाई कर 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पहली कार्रवाई में तुमीडीह-सराईपाली मार्ग पर संजय साहू (24) को स्कूटी से 10 लीटर शराब परिवहन करते पकड़ा गया। स्कूटी CG 13 AH 5891 जब्त की गई।
दूसरी कार्रवाई में जिंदल प्लांट के पीछे जमडबरी रोड पर राजेंद्र निषाद (38) को बिक्री के लिए रखी 22 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया।
दोनों पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

