कैंसर की समय पर पहचान के लिए जिला अस्पताल में लगा निःशुल्क शिविर
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026। कैंसर की समय पर पहचान और जागरूकता के लिए शुक्रवार को किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित हुआ। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की।
शिविर में डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. नवीन जैन, डॉ. रुचिर धाकड़ सहित विशेषज्ञों ने परामर्श दिया। चिकित्सकों ने बताया कि शुरुआती अवस्था में पहचान से उपचार अधिक प्रभावी होता है। गांठ, न ठीक होने वाला घाव, मुंह में धब्बे, वजन कम होना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से पात्र हितग्राही उपचार का लाभ ले सकते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

