रामभांठा में 75 लाख के हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बोले – शिक्षा ने बदली मेरी जिंदगी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शाला नायक सुमन के हाथों भूमिपूजन कराया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि बायंग जैसे छोटे गांव से निकलकर शिक्षा के बल पर ही वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में पहुंचे और आज वित्त मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में रामभांठा विद्यालय को हाई स्कूल से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रूप में उन्नत किया गया है। अब 12वीं तक की पढ़ाई की सुविधा मिलने से क्षेत्र के बच्चों को बड़ी सहूलियत मिल रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

