वोट चोरी नहीं, घुसपैठ की चोरी पकड़े जाने से विपक्ष हलाकान : भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

वोट चोरी नहीं, घुसपैठ की चोरी पकड़े जाने से विपक्ष हलाकान : भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026/ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी नहीं, बल्कि घुसपैठ की चोरी पकड़े जाने से विपक्ष हलाकान है।

श्री शर्मा ने कहा कि 9 फरवरी 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 21 मिलियन डॉलर वोटर टर्नआउट वाले बयान का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि USAID के जरिए भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपये क्यों खर्च किए जा रहे थे।

उन्होंने SIR के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जिन 13 करोड़ मतदाताओं की बात हो रही है, उनमें 2 करोड़ 48 लाख मृत, 6 करोड़ डुप्लीकेट, 1 करोड़ डिस्प्लेस्ड और 3 करोड़ नॉन-ट्रेसेबल हैं। उन्होंने पूछा कि क्या मृत लोगों को भी वोटर बनाकर रखना चाहिए।

श्री शर्मा ने कहा कि सभी दलों के बूथ लेवल एजेंट वोटर लिस्ट पर साइन करते हैं और काउंटिंग एजेंट की मौजूदगी में गिनती होती है। उन्होंने कहा कि जनता को भ्रमित करना ही विपक्ष का असली एजेंडा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!