वडनगर से काशी तक सेवा संकल्प यात्रा का रायगढ़ में भव्य स्वागत, धरमजयगढ़ में थमा कारवां – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

वडनगर से काशी तक सेवा संकल्प यात्रा का रायगढ़ में भव्य स्वागत, धरमजयगढ़ में थमा कारवां

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी विश्वनाथ तक निकली ‘जन, जल एवं सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का रायगढ़ जिले में भाजयुमो द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार यात्रा का उद्देश्य पांच बड़े संकल्प – जनता से जुड़ाव, लाभार्थियों से संवाद, जल संरक्षण, सेवा ही संगठन, एक भारत-श्रेष्ठ भारत और युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना है। वडनगर से काशी तक 1500 किमी से अधिक की इस यात्रा में पीएम आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलना और स्वच्छता, वृक्षारोपण का संदेश देना शामिल है।


हाटी में हुए स्वागत कार्यक्रम में संभाग प्रभारी रामू रोहरा, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुरेन्द्र बेसरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विज्ञप्ति के अनुसार सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों से मिलना और जल संरक्षण, कैच द रेन जैसे अभियानों के प्रति जागरूक करना है। सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना इसका उद्देश्य है।


रामू रोहरा के हवाले से विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह सामान्य बाइक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संकल्प की यात्रा है। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि यात्रा का रायगढ़ जिले से गुजरना सौभाग्य का क्षण है।


धरमजयगढ़ में दो दिनों तक पड़ाव के दौरान लाभार्थी सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, 2 अक्टूबर को अटल बिहारी वाजपेयी एवं महात्मा गांधी जयंती पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण किया गया। अंत में सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ यात्रा को पत्थलगांव तक विदा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!