*प्रो कबड्डी में सिरमौर के अनिल जस्टा का धमाकेदार आगाज, दो मैचों में दिखाया धमाकेदार प्रदर्शन* , – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*प्रो कबड्डी में सिरमौर के अनिल जस्टा का धमाकेदार आगाज, दो मैचों में दिखाया धमाकेदार प्रदर्शन* ,

😊 Please Share This News 😊

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के जासवी गांव के होनहार कबड्डी खिलाड़ी अनिल जस्टा प्रो कबड्डी लीग में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। शुरुआती दो मैचों में ही उनके शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि वे लीग के नए स्टार खिलाड़ी के रूप में तेजी से उभर रहे हैं।

रविवार को गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हालांकि उन्हें शुरुआती सात खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली थी, लेकिन अंतिम 10 मिनट में मैदान पर उतरकर उन्होंने मैच का रुख बदल दिया और यू मुंबा की जीत में अहम योगदान दिया। इस मैच में उन्होंने कुल 6 अंक हासिल किए।

वहीं, सोमवार को तमिल थलाइवाज के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें शुरुआती सात में शामिल किया गया, जहां उन्होंने न केवल रेडिंग में कमाल दिखाया बल्कि डिफेंस में भी एक शानदार सुपर टैकल कर टीम को दो बार ऑल आउट होने से बचाया। दूसरे मैच में 8 अंक हासिल किए। उनके प्रदर्शन की बदौलत यू मुम्बा ने अपने दोनों ही मैच में जीत हासिल की और सीजन का शानदार आगाज किया।

बता दें कि सिरमौर के अनिल जस्टा को यू मुम्बा ने 80 लाख रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था और अब वे अपने दमदार प्रदर्शन से इस भरोसे पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!