छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्यवाही ,आईएएस रानू साहू गिरफ्तार – Chhattisgarh Top News 504 Gateway Time-out

504 Gateway Time-out


nginx

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्यवाही ,आईएएस रानू साहू गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

कल का दिन ई डी के छापों का दिन था । प्रदेश में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए थे । आज ई डी ने आई ए एस रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया । गौरतलब है कि रानू साहू के यहां और उनके मायके में पहले भी ई डी ने दबिश दी थी ।अब से कुछ ही देर में उन्‍हें रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। छत्‍तीसगढ़ में ईडी की गिरफ्त में आने वाली रानू साहू दूसरी आईएएस है। इससे पहले समीर विश्‍नोई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। विश्‍नोई अभी जेल में हैं। उल्‍लेखनीय है कि ईडी ने कल रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा था। करीब चौबीस घंटें की जांच के बाद ईडी ने आज सुबह उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।
रानू साहू का जन्म छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पांडुका में हुआ था। रानू साहू के पति का नाम जयप्रकाश मौर्य है। जयप्रकाश भी 2010 बैच के आईएएस अफसर हैं। मां लक्ष्मी साहू जिला पंचायत की सदस्य हैं और पिता अरुण साहू हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। रानू साहू की दो बहन और एक भाई हैं।
रानू साहू बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थीं। उन्होंने उस दौर में भी 10वीं कक्षा में 90 फीसदी मार्क्स हासिल किए थे। जब रानू साल 2005 में डीएसपी बनी थीं तो हर कोई अचंभित रह गया था। रानू साहू ने ग्रेजुएशन के बाद पुलिस की तैयारी करने फॉर्म भर दिया। हाई कोर्ट ने रिज्ल्ट पर रोक लगा दी थी लेकिन जब दोबारा रिजल्ट घोषित किया गया तो वो पास हुईं और आखिरकार रैंक के हिसाब से रानू साहू को डी.एस.पी.का पद मिला। पुलिस की सर्विस के साथ ही उन्होंने IAS की भी तैयारी जारी रखी। 2010 में यूपीएससी क्ल्यिर कर आईएएस सलेक्ट हुई। छत्तीसगढ़ में अब तक वे चार जिलों की कलेक्टर रह चुकी हैं। कोरबा के मंत्री जय सिंह अग्रवाल की नाराजगी के बाद उन्हें कोरबा से हटाकर रायगढ़ भेजा गया था। इससे पहले वे बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर, हेल्थ डायरेक्टर, जीएसटी कमिश्नर, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की एमडी जैसे कई दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। उनके पति जयप्रकाश मौर्य डायरेक्टर माईनिंग के साथ ही छत्तीसगढ़ माईनिंग कारपोरेशन के एमडी और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के डायरेक्टर हैं।
रानू साहू की गिरफ्तारी से कई राज खुलने की संभावना व्यक्त की जा रही है । हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छापों और गिरफ्तारियों को ई डी और भाजपा की साजिश बता रहे हैं ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!