*स्वास्थ्य सुरक्षा योजना अंतर्गत निजी डॉक्टरों से 12 जुलाई तक पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*स्वास्थ्य सुरक्षा योजना अंतर्गत निजी डॉक्टरों से 12 जुलाई तक पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 5 जुलाई 2023 आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय रायपुर से जारी आदेश और निर्देश के अनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में संचालित छात्रावास आश्रमों में वर्ष 2023.24 हेतु प्रवेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए स्वस्थ तन स्वस्थ मन स्वास्थ्य सुरक्षाद्ध योजना 2007 अंतर्गत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के निजी प्रैक्टिशनरो जिनकी योग्यता एमबीबीएसए बीएएमएस एवं बीएचएमएस डिग्रीधारी चिकित्सकों से एक या एक से अधिक संस्थाओं ;छात्रावास आश्रमद्ध के लिए 12 जुलाई 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। निजी प्रैक्टिशनरों चिकित्सकों को जिले में स्वीकृत 50 सीटर छात्रावास आश्रमों में प्रवेश लिए छात्र छात्राओं के लिए चिकित्सकीय परीक्षण हेतु 750 रुपए प्रति भ्रमण एवं 100 सीटर छात्रावास आश्रम में छात्र.छात्राओं के चिकित्सकीय परीक्षण हेतु 1200 रुपए प्रति भ्रमण मानदेय भुगतान किया जाएगा। निजी चिकित्सक माह में कम से कम 2 बार छात्रावास आश्रमों के छात्र.छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। निजी चिकित्सक प्रत्येक छात्रावास आश्रम के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत एक स्वास्थ्य पंजी में विवरण दर्ज करेंगे।

इच्छुक निजी चिकित्सक अपने लेटर पैड में आवेदन पत्र के साथ शासकीय या मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजए संस्था से उत्तीर्ण चिकित्सक डिग्री एवं चिकित्सकीय कार्य का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्रए निवास प्रमाण पत्रए रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र स्थाई या अस्थाई मोबाइल नंबरए वर्तमान पता तथा भारतीय स्टेट बैंक का खाता का प्रथम पृष्ठ ;जहां फोटो चस्पा होद्ध की छायाप्रति के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में निर्धारित तिथि तक कार्यालय समय में पंजीकृत डाक से भेजा जाए। आवेदन पत्र सीधे कार्यालय में नहीं लिया जाएगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नहीं किए जाएंगे। नए अभ्यर्थी उपरोक्त समस्त दस्तावेज प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन कर सकेंगे। निजी चिकित्सकों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति के निर्णय के द्वारा पात्रता के आधार पर किया जाएगा। चिकित्सकीय कार्य हेतु अनुबंध के संबंध में चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी कार्यालयीन दिवस एवं समय में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय कलेक्ट्रेट सारंगढ़ से प्राप्त किया जा सकता है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!