अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन 9 जनवरी को – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन 9 जनवरी को

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 5 जनवरी2023/ निजी क्षेत्र के उद्योगों में अप्रेन्टिसशिप को बढ़ावा देने के लिए 9 जनवरी 2023 को प्रात:10 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मे.सोलारीश टेक्नोलाजी रायगढ़ में सेलर पीव्ही इन्टॉलर/टेक्नीशियन टे्रड में एक पद रिक्त है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन होना आवश्यक है। इसी तरह मे.गोयल ऑटोमोबाईल रायगढ़ में मैकेनिकल टेक्नीशियन टे्रड में 3 पद रिक्त है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता फिटर, मोटर मैकेनिक उत्तीर्ण, मे.रायगढ़ ऑटोमोबाइल में टेक्नीशियन ऑटोमोबाइल टे्रड में 5 पद रिक्त है, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई फिटर, मोटर मैके.डीजल मैके.तथा मे.एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड रायगढ़ में टेक्नीशियन टे्रड में 2 पद रिक्त है, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रीशियन उत्तीर्ण होना जरूरी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!