उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 9 जनवरी से – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 9 जनवरी से

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 4 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री युवा-स्वरोजगार योजना वर्ष 2022-23 के अंतर्गत स्वीकृत प्रकरणों में हितग्राहियों का एक सप्ताह का उद्यमित विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 से 15 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। कार्यालय द्वारा सर्व संंबंधित को प्रशिक्षण हेतु पत्र जारी किया गया है। जिन हितग्राहियों को समय पर सूचना नहीं मिल पाती है वे भी प्रशिक्षण में शामिल हो सकते है। योजनान्तर्गत ऋण वितरण हेतु प्रशिक्षण अनिवार्य है। योजनान्तर्गत बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति प्राप्त हितग्राही उक्त प्रशिक्षण में पंजीयन हेतु 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री युवा-स्वरोजगार योजना आवेदन अभी भी स्वीकार किए जा रहे है। उद्योग, सेवा तथा व्यवसाय हेतु इच्छुक युवा जो 18 से 35 वर्ष के आयु के हो तथा 8 वीं उत्तीर्ण हो एवं परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम हो आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!