राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ इंदौर स्टेडियम में होगा आयोजन – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ इंदौर स्टेडियम में होगा आयोजन

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 जनवरी 2023/ छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 का राज्य स्तरीय आयोजन 8 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक राजधानी रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ इंदौर स्टेडियम में किया जाएगा। राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 8 जनवरी को सुबह 11 बजे से बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। समापन समारोह का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में 10 जनवरी की शाम को किया जाएगा।
राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के खेलों के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न प्रतिभागी चयनित हुए हैं। जिसमें 100 मीटर दौड़ में 0-18 वर्ष वर्ग से बिलाईगढ़ निवासी आर्यन भारती, 18-40 वर्ष में बरमकेला निवासी विश्वलाल मांझी एवं 40 वर्ष से ऊपर वर्ग में बिलाईगढ़ निवासी प्रहल्लाद कैवर्त भाग लेंगे। लंबी कूद पुरूष वर्ग में 18 से 40 वर्ष वर्ग में बिलाईगढ़ निवासी राज लहरे एवं 40 वर्ष से ऊपर वर्ग में बिलाईगढ़ निवासी दिलेश कुमार साहू भाग लेंगे। लंबी कूद महिला वर्ग में 0-18 वर्ष वर्ग में बिलाईगढ़ की आरती गोड़ भाग लेंगी। कबड्डी 40 वर्ष से अधिक वर्ग में सारंगढ़ के अरविंद पटेल एवं उनके साथी भाग लेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!