कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने घरघोड़ा के भेंड्रा आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों को प्रदान किए जाति प्रमाण पत्र – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने घरघोड़ा के भेंड्रा आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों को प्रदान किए जाति प्रमाण पत्र

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 28 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू आज घरघोड़ा विकासखंड के दौरे पर रही। यहां उन्होंने भेंड्रा आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी इस दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्हें जाति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती साहू की पहल पर आंगनबाड़ी में ही बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बना कर दिए जा रहे हैं। जिससे आगे चल कर वे अपनी पढ़ाई-लिखाई व शासन की योजनाओं का लाभ लेने में उसका उपयोग कर सकें। एसडीएम घरघोड़ा श्री रोहित सिंह ने बताया कि भेंड्रा आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बना लिए गए हैं।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने आंगनबाड़ी में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को पोषण आहार प्रदान करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करें। उनके पालकों को भी बच्चों के सेहत और खान-पान के लिए जागरूक करें। जिसके उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी भवन का भी मुआयना किया। उन्होंने किचन में पर्याप्त साफ -सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही भवन में मरम्मत योग्य कार्य को जल्द करवाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने इस मौके पर गांव के बच्चों से चर्चा कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी पूछा। उन्होंने बच्चो को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान डीपीओ महिला बाल विकास विभाग श्री टी.के.जाटवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!