गौठान में गोठ कार्यक्रम में शामिल हुई कलेक्टर श्रीमती रानू साहू – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

गौठान में गोठ कार्यक्रम में शामिल हुई कलेक्टर श्रीमती रानू साहू

😊 Please Share This News 😊

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू आज पुसौर विकासखंड के ग्राम सेमरा में आयोजित गौठान में गोठ कार्यक्रम में शामिल हुई। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने गौठान में कार्यरत महिला समूहों से उनके कामकाज के बारे में चर्चा की। महिलाओं ने बताया कि समूह द्वारा गौठान में वर्मी कंपोस्ट निर्माण और सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही हैं। अब तक पौने तीन लाख रुपए का वर्मी कंपोस्ट बिका है। इसके अलावा महिलाएं पापड़ बनाने का व्यवसाय भी कर रही हैं। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि शासन की योजनाओं से महिलाएं स्वावलंबन की ओर अग्रसर हैं और स्थानीय स्तर पर ही आय अर्जित कर पा रही हैं। उन्होंने गौठान में गतिविधियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। समूह को महिलाओं ने गौठान का समतलीकरण कराने और यहां भवन निर्माण करवाने की मांग रखी। जिस पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने जल्द कार्य करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उल्लेखनीय है कि गौठान में गोठ कार्यक्रम के द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं तथा लाभ लेने के बारे में जानकारी दी जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!