सड़क निर्माण में लगे टीमों की संख्या बढ़ाएं, गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करना है काम-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू सड़क निर्माण कार्य के औचक निरीक्षण में पहुंची कलेक्टर श्रीमती रानू साहू – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सड़क निर्माण में लगे टीमों की संख्या बढ़ाएं, गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करना है काम-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू सड़क निर्माण कार्य के औचक निरीक्षण में पहुंची कलेक्टर श्रीमती रानू साहू

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 26 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने पुसौर विकासखंड के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी इस दौरान साथ रहे।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने पुसौर विकासखंड में सूपा से कुर्रुभांठा तक निर्माणाधीन मार्ग के निरीक्षण में पहुंची। यहां उन्होंने चल रहे डीबीएम और ड्रेनेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। यह सड़क एडीबी के द्वारा बनवाई जा रही है। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि सड़क में 12 कि.मी. डीबीएम हो गया है और 12 कि.मी. डबल्यूएमएम का काम किया जा चुका है। सड़क में लेयरिंग का काम किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने काम की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि काम तेजी से पूरा किया जाना है। कार्य की गति बढ़ाने टीम की संख्या तत्काल बढ़ाएं। साथ ही काम की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, सीईओ जनपद पंचायत श्री महेश पटेल, तहसीलदार पुसौर श्री एन.के.सिन्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टी.के.जाटवर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!