रायगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सक प्रत्येक माह के बुधवार को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में देंगे सेवा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला प्रशासन की पहल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा आज पंजीकृत कुल 758 लोगों का किया गया जांच एवं उपचार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रायगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सक प्रत्येक माह के बुधवार को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में देंगे सेवा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला प्रशासन की पहल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा आज पंजीकृत कुल 758 लोगों का किया गया जांच एवं उपचार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 14 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर रायगढ़ के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा के मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ीकरण करने के लिये जिला चिकित्सालय रायगढ़ के विशेषज्ञ/चिकित्सक/कर्मचारी की ड्यूटी प्रत्येक माह के द्वितीय बुधवार को एक दिवस के लिये सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके तहत आज सिविल अस्पताल-धरमजयगढ़ रायगढ़ में किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ के डॉ संजय अग्रवाल रेडियोलॉजिस्ट/सोनोलॉजिस्ट, डॉ उपमा पटेल स्त्रीरोग विषेषज्ञ, डॉ.आकाश पण्डा आर्थोलॉजीस्ट, डॉ.प्रकाश चेतवानी मनोरोग चिकित्सा अधिकारी चिकित्सक अपने मुख्यालय से 100 कि.मी की दूरी पर धरमजयगढ़ विकासखंड में वनांचल दूर्लभ स्थान पर पूर्वान्ह 11 बजे से सायं 5 तक स्वास्थ्य सेवा देकर ग्रामीण जनों के स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा पंजीकृत कुल 758 लोगों को जांच एवं उपचार किया गया। जिनमें से पुरूष-133, महिला-625, एनसीडी जांच की कुल ओपीडी-194, सामान्य रोग-कुल ओपीडी-143, स्त्रीरोग विशेषज्ञ- 141, हड्डी रोग विशेषज्ञ-47, मनोरोग विशेषज्ञ-10, रेडियोलॉजिस्ट-45 लोगों का इलाज कर गंभीर मरीजो को आवश्यकतानुसार जिला चिकित्सालय रायगढ़ में इलाज कराने हेतु समझाईश दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!