सर्पदंश से 4 लोगों की असामायिक मृत्यु, वारिसानों को सहायता राशि स्वीकृत – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सर्पदंश से 4 लोगों की असामायिक मृत्यु, वारिसानों को सहायता राशि स्वीकृत

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 7 दिसम्बर 2022/ धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत 4 लोगों की असामायिक मृत्यु होने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)धरमजयगढ़ के प्रकरणों का परीक्षण पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है।
कार्यालय कलेक्टर, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील धरमजयगढ़ के ग्राम-पोटिया निवासी रवि मांझी 12 सितम्बर 2022 को सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता निराकार मांझी को 4 लाख रुपये की स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम-उदउदा के रनमत बैगा की 2 अगस्त 2022 को मृत्यु होने पर उनकी पत्नी सागरमोती को, ग्राम-साम्हरसिंघा की सिरवती राठिया की 8 अगस्त 2022 को मृत्यु होने पर उनके पिता-भवानी राठिया को तथा ग्राम-सुपकालो निवासी पुष्पेन्द्र राठिया की 19 जुलाई 2022 को मृत्यु होने पर उनके पिता श्यामलाल राठिया को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!