जिले में अब तक 2 लाख क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी उपार्जन केन्द्रों में बढऩे लगी आवक, उठाव भी जारी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जिले में अब तक 2 लाख क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी उपार्जन केन्द्रों में बढऩे लगी आवक, उठाव भी जारी

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 29 नवम्बर 2022/ 1 नवंबर से प्रारंभ हुई धान खरीदी अपने शुरुआती दिनों में धान कटाई के धीमी होने के कारण उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक कम देखी जा रही थी, लेकिन अब धान की आवक से उपार्जन केन्द्रों में रौनक बढऩे लगी है।
उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं श्री सी.एस.जायसवाल ने बताया कि आज 29 वे दिन जिले के 98 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 2 लाख 46 हजार 955 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के साथ उठाव भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए केन्द्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने उपलब्ध करवाया गया है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन सहकारी समितियों में किया जा रहा है। जिले के 7 ब्लाकों में 98 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। यहां किसानों के लिए पेयजल और बैठने की सुविधा उपार्जन केंद्रो में की गई है। इस वर्ष शासन द्वारा इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन जारी के साथ मैनुअल की सुविधा दी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में खरीदी केंद्रों की व्यवस्था की निगरानी के लिए टीम के साथ अवैध धान परिवहन को रोकने चेकपोस्ट के माध्यम से माल वाहक वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!