कलेक्टोरेट में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कलेक्टोरेट में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 26 नवम्बर 2022/ संविधान दिवस के अवसर पर आज संयुक्त कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे ने जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान के प्रस्तावना का पठन कराया। उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा संविधान में प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि डॉ.भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है। इस अवसर पर जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!