लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु 28 नवंबर से होगा राजस्व शिविर का आयोजन – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु 28 नवंबर से होगा राजस्व शिविर का आयोजन

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 नवम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशानुसार राजस्व मामलों के सुदृढ़ीकरण करने के लिए जिले में 28 नवंबर से राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिले के लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु इस राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त राजस्व शिविर में राजस्व प्रकरणों के नामांतरण/बंटवारा/आरबीसी6-4/ द्वितीय प्रति ऋण पुस्तिका/रिकार्ड दुरुस्ती/सीमांकन/आय-जाति, निवास प्रमाण पत्रों का निराकरण एवं अन्य आवेदन पत्र प्राप्त कर शिविर में निराकरण किये जाने योग्य आवेदनों का शिविर में निराकरण तथा अन्य पत्रों का समय-सीमा में निराकरण किये जाने हेतु एवं प्राप्त आवेदनों का साप्ताहिक निराकरण कर प्रगति रिपोर्ट कार्यालय को प्रेषित किये जाएगा। इस हेतु निम्नानुसार तहसीलवार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। सारंगढ़ में दिनांक 28 नवम्बर 2022 से 06 दिसम्बर 2022 तक 21 अलग-अलग स्थलों में राजस्व शिविर का आयोजन होगा जिसके नोडल अधिकारी श्री शनि कुमार पैंकरा हैं। बरमकेला में 19 स्थलों में 29 नवम्बर 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक राजस्व शिविर का आयोजन होगा जिसके नोडल अधिकारी श्री सिध्दार्थ अनंत हैं। सरिया में 12 स्थलों में 28 नवम्बर 2022 से 27 दिसम्बर 2022 तक तक राजस्व शिविर का आयोजन होगा जिसके नोडल अधिकारी श्री अर्पण कुमार कुर्रे हैं। बिलाईगढ़ में 10 स्थलों में 28 नवम्बर 2022 से 06 दिसम्बर 2022 तक राजस्व शिविर का आयोजन होगा, जिसके नोडल अधिकारी नमिता मारकोले हैं। भटगांव में 35 स्थलों में 28 नवम्बर 2022 से 19 दिसम्बर 2022 तक राजस्व शिविर का आयोजन होगा जिसके नोडल अधिकारी करूणा अहेर हैं। इस तरह जिले में वृहद् स्तर पर कुल 99 स्थलों में राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस राजस्व शिविर का आयोजन सुबह 10.30 बजे से शाम 05 बजे तक संचालित होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!