महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 25 नवम्बर 2022/ महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष)अधिनियम 2013 विषय पर आज सृजन सभाकक्ष में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, रायगढ़ द्वारा किया गया। उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती रिषा ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टी.के.जाटवर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अतुल दाण्डेकर, महिला संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास रायगढ़ श्रीमती चैताली राय तथा जिला अंतर्गत गठित स्थानीय शिकायत समिति/आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष/सदस्य उपस्थित हुए। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें उत्पीडऩ का आशय, अधिनियम के प्रमुख प्रावधान, प्रक्रिया एवं अपील के संबंध में बातया गया। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा उठाये गये मुद्दों/प्रश्नों पर शंका निवारण भी किया गया। महिलाओं के विरूद्ध हिंसा के उन्मूलन हेतु 25 नवम्बर 2022 से 10 दिसम्बर 2022 अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है, जिसके परिपेक्ष्य में इस कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास विकास विभाग, रायगढ़ द्वारा किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!