विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर स्वच्छता रन कार्यक्रम आयोजित
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 19 नवम्बर 2022/ आज 19 नवंबर विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता रन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रायगढ़ विकासखंड एवं जिला पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता रन
कार्यक्रम मिनी स्टेडियम रायगढ़ से प्रारंभ कर कमला नेहरू पार्क में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समस्त कर्मचारी एवं नागरिकों के साथ नेहरू युवा केंद्र के सदस्य उपस्थित हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गई तथा प्रतियोगिता में शामिल लोगों को सर्टिफिकेट वितरण कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारियों
के साथ-साथ नेहरू युवा केंद्र के युवा भाग लिए। इस मौके पर जिला पंचायत से एपीओ राजेश शर्मा, जिला समन्वयक निमिष कुमार साहू, स्वच्छ भारत मिशन जनपद पंचायत से सनत नायक, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायगढ़ उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

