मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आगामी 30 नवंबर, सोमवार को सारंगढ़ जिला मुख्यालय में दौरा प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान स्थानीय खेल भाठा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण एवं आमसभा का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने खेल भाठा मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंच, बैठक, पार्किंग, सुरक्षा और हेलीपैड का निरीक्षण –

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य मंच निर्माण, अतिथियों एवं आम नागरिकों के लिए बैठक व्यवस्था, पार्किंग स्थल, आवागमन मार्ग तथा सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का अवलोकन किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन के लिए प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित लगाए जाने वाले स्टॉल के लिए निर्धारित स्थलों का भी जायजा लिया गया।

कलेक्टर ने दिए समय पर गुणवत्तापूर्ण तैयारी के निर्देश –

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

एसपी ने दिए सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के निर्देश –

वहीं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वाहन पार्किंग एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम सारंगढ़ श्री डी.एस. राजपूत, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय सिंह राणा, नगर पालिका सारंगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, एसडीओपी सारंगढ़, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!