रिंग रोड का सपना इस कार्यकाल में पूरा होगा… जिला संवाद आयोजन में ओपी ने दी गारंटी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़:- सिंदूर पार्क में आयोजित जिला संवाद में रिंग रोड को लेकर उठे सवाल पर ओपी ने कहा रायगढ़ वासियों का यह बहुप्रतीक्षित सपना इसी कार्यकाल में पूरा होगा। इससे ना केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा।
जिला संवाद में जब सवाल उठा कि विधानसभा चुनाव के पहले रिंग रोड को लेकर जो सपना ओपी ने दिखाया है, क्या वह अगले चुनाव तक साकार हो जाएगा? वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस सवाल का पूरी गंभीरता से उत्तर देते हुए कहा रायगढ़ वासियों का यह सपना साकार होगा।
सपना कागज में नहीं, सड़क पर पूरा होगा — ओपी चौधरी ने जिला संवाद में दी गारंटी –
ओपी चौधरी ने कहा कि शहर में प्रवेश करने वाली सभी सड़कों पर फोर लेन की स्वीकृति सहित लगभग 300-400 करोड़ की सड़कें वर्क ऑर्डर स्टेज में हैं। सभी सड़कों के पूर्ण होने का आश्वासन देते हुए कहा इसी कार्यकाल में बन कर तैयार हो जाएंगी।
रिंग रोड के सवाल पर ओपी चौधरी ने कहा कि जहां तक रिंग रोड का सवाल है आने वाले वर्षों में चुनाव पूर्व ही अधिकांश कार्य पूरा होगा।
तमनार बाईपास 152 करोड़, पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन 212 करोड़ — ओपी ने मंच से खोल दिया खजाना –
रायगढ़ से पूंजीपथरा से घरघोड़ा के ट्रैफिक की समस्या पर भी ओपी चौधरी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ वासियों को मेगा जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। इन सड़कों के निर्माण से लैलूंगा-धर्मजयगढ़ विधानसभा के निवासियों को भी लाभ मिल सकेगा। फोर लेन सड़कों हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। सड़कों हेतु भू-अर्जन के लिए पर्याप्त निधि की व्यवस्था कर चुके हैं ताकि अवरोध उत्पन्न ना हो। भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
तमनार बाईपास को लेकर भी ओपी चौधरी ने ठोस जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तमनार बाईपास हेतु 152 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है। उसका टेंडर प्रक्रिया में है। इस बाईपास का निर्माण भी कार्यकाल में 100 प्रतिशत बन जाएगा।
ओपी चौधरी ने कहा कि सभी कार्यों को पूरा करने हेतु हम मिशन मोड में कर रहे हैं और उसका बड़ा परिणाम रायगढ़ के लोगों को मिलेगा।
संवाद में मौजूद लोगों को पहली बार यह एहसास हुआ कि सड़क को लेकर सिर्फ घोषणा नहीं की, बल्कि वर्क ऑर्डर, स्वीकृति, टेंडर और समयसीमा के साथ गारंटी दी गई है। ओपी है तो भरोसा है यह नारा रायगढ़ वासियों के लिए सार्थक होता नजर आ रहा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

