संविधान दिवस पर कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

संविधान दिवस पर कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 नवंबर 2026। भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।

कौन-कौन रहे उपस्थित –

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री वर्षा बंसल, श्री शंकर लाल सिन्हा, श्री विजय राणा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

संवैधानिक आदर्शों के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता –

संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता तथा बंधुता के संवैधानिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

संविधान दिवस का इतिहास –

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारतीय संविधान के महत्व एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!