खनिजों के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

खनिजों के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 नवंबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बिलाईगढ़ एवं सरिया तहसील क्षेत्र में खनिजों के अवैध उत्खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

टुण्डरी में चूना पत्थर का अवैध उत्खनन –

खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग बिलाईगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा तहसील बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम टुण्डरी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गौण खनिज चूना पत्थर के अवैध उत्खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टरों को जब्त कर ग्राम पंचायत टुण्डरी के सरपंच के सुपुर्द किया गया।

पिहरा में रेत का अवैध उत्खनन –

इसी प्रकार तहसील सरिया अंतर्गत ग्राम पिहरा क्षेत्र में खनिज अमले द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज साधारण रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टरों को जब्त कर ग्राम पंचायत पिहरा के सरपंच के सुपुर्द किया गया।

दोनों स्थानों पर कुल चार ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

किस नियम के तहत कार्रवाई –

खनिज विभाग द्वारा उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के प्रावधानों के तहत की गई है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा औचक निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!