आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का डीएमएफ घोटाला, तत्कालीन जनपद सीईओ समेत 9 के खिलाफ एफआईआर – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का डीएमएफ घोटाला, तत्कालीन जनपद सीईओ समेत 9 के खिलाफ एफआईआर

😊 Please Share This News 😊

अम्बिकापुर, 28 अक्टूबर 2026/ शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय केशवपुर में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की राशि में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर मणिपुर थाने में तत्कालीन जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

अम्बिकापुर निवासी अभय नारायण पाण्डेय द्वारा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत परिवाद पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश गुलापन राम यादव ने 8 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में 24 अक्टूबर 2026 को अपराध क्रमांक 180/2026 दर्ज किया गया।

आरोप है कि डीएमएफ मद से तीन कार्यों के लिए 1 करोड़ 32 लाख 33 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। जेम पोर्टल पर फर्जी आईडी बनाकर बिना प्रशासकीय स्वीकृति फर्जी बिल-वाउचर तैयार किए गए और 1 अगस्त 2023 को मेसर्स स्मृति कंस्ट्रक्शन को 48 लाख 36 हजार 544 रुपये का भुगतान कर दिया गया। कलेक्टर की जांच में मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं पाया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!