अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दे रहा जिला प्रशासन – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दे रहा जिला प्रशासन

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 28 अक्टूबर 2026/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तैयार करने जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन उर्दना, रायगढ़ में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है।

अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले के कुल 96 अभ्यर्थियों ने सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब इन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी का अवसर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें परीक्षा के विभिन्न चरणों की तकनीकी जानकारी और आवश्यक अभ्यास कराया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों से निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!