रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 24 अक्टूबर 2026। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिले की शेष 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए आगामी 27 नवंबर को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बाल विवाह मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित कर अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला पंचायत सभाकक्ष में बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे ने कहा कि 27 नवंबर की विशेष ग्राम सभाओं में प्रस्ताव अनिवार्य रूप से रखा जाए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि 2025-26 में 282 ग्राम पंचायतें बाल विवाह मुक्त घोषित हो चुकी हैं। 2026-27 में कुल 60 प्रतिशत पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी धीरेंद्र कुमार शर्मा ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी। पंचायत सचिव से लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी तक को प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रशासन ने अपील की है कि बाल विवाह की सूचना 1098 या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, पंचायत सचिव को दें। कार्यशाला के अंत में 120 अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ ली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!