प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों को दावा-आपत्ति का अवसर, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
|
😊 Please Share This News 😊
|
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभाओं द्वारा अपात्र घोषित हितग्राहियों को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।
जनपद पंचायत सारंगढ़ के सीईओ के निर्देशानुसार 2024 से 2026 के दौरान अपात्र किए गए हितग्राही 22 से 28 अक्टूबर शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत अथवा ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं।
सभी ग्राम पंचायतों को अपात्र हितग्राहियों की सूची सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायतों में प्राप्त आवेदनों को 28 अक्टूबर तक आवास शाखा में जमा करना होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

