विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा पदों पर भर्ती, आवेदन 10 नवंबर तक – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा पदों पर भर्ती, आवेदन 10 नवंबर तक

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयुक्त, विकसित भारत जी राम जी, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देश पर यह भर्ती रायगढ़ एवं नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 शाम 5.30 बजे निर्धारित है।

भर्ती में कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़, पिन कोड 496001 के नाम से भेजना होगा। तय समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन प्रारूप जिला पंचायत रायगढ़ के सूचना पटल एवं आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर उपलब्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!