अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 12 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई
|
😊 Please Share This News 😊
|
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 अक्टूबर 2026। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर खनिज विभाग ने सरिया और सरसींवा तहसील में अवैध मुरुम-रेत उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई करते हुए कुल 12 वाहन एवं मशीनें जब्त की हैं। एक प्रकरण में एक लाख रुपए शासन के मद में जमा कराए गए।
5 अक्टूबर को जोतपुर-बोंदा में 2 जेसीबी व 3 ट्रैक्टर, 13-14 अक्टूबर को ओडकाकन व सरिया में रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर पकड़े गए। कार्रवाई गौण खनिज नियम 2015 के तहत की गई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

