मीना बाजार में दोस्ती, फिर ब्लैकमेल: विवाहिता को बंधक बनाकर 50 हजार मांगने वाला अज्जू गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मीना बाजार में दोस्ती, फिर ब्लैकमेल: विवाहिता को बंधक बनाकर 50 हजार मांगने वाला अज्जू गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल

😊 Please Share This News 😊

रायपुर से रायगढ़ तक होटल और मकान में रखा कब्जे में, फोटो वायरल की धमकी – तकनीकी साक्ष्य से पकड़ाया आरोपी

रायगढ़, 17 सितंबर 2026/ चक्रधरनगर पुलिस ने विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गुम युवती को सकुशल दस्तयाब कर लिया है।

क्या है मामला –
5 सितंबर 2026 को एक महिला ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 24 वर्षीय बेटी 3 सितंबर से लापता है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 451/2026, धारा 140(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 16 सितंबर को अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में दबिश देकर युवती को आरोपी अजरूदीन अली उर्फ अज्जू पिता हमीद अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी मौदहापारा, थाना जूटमिल के कब्जे से बरामद किया।

मीना बाजार में हुई थी दोस्ती –
युवती ने महिला पुलिस अधिकारी को दिए बयान में बताया कि 1 सितंबर को वह सहेली के साथ सावित्री नगर स्थित मीना बाजार मेला देखने गई थी, जहां उसकी मुलाकात अज्जू से हुई। दोनों ने नंबर एक्सचेंज कर बात शुरू की।

आरोपी ने दबाव बनाकर उसे रायपुर बुलाया और एक होटल में रुकवाया, जहां उसे चेक-आउट नहीं करने दिया। किसी तरह 13 सितंबर को युवती ट्रेन से रायगढ़ लौटी, तो आरोपी ने रेलवे स्टेशन से उसे जबरदस्ती फिर होटल में ले जाकर एक रात रखा और बाहर नहीं जाने दिया।

बाद में ऑटो से अटल विहार स्थित मकान में ले जाकर बंधक बना लिया। युवती का आरोप है कि मीना बाजार के दौरान लिए गए फोटो और साथ रहने की बात को लेकर उसे बदनाम करने की धमकी दी और कहा कि उस पर 50 हजार से ज्यादा खर्च हो गया है, पैसा नहीं दिया तो जाने नहीं देगा।

पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर 16 सितंबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के मोबाइल की जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!