रक्तदान… सेवा की सबसे बड़ी शक्ति: मोदी जी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर रायगढ़ में सेवा महासंगम, 40 हजार दीयों से जगमगाया नमो सिंदूर पार्क
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्षों के यशस्वी सार्वजनिक जीवन के पूर्ण होने के अवसर पर रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत दिनभर सेवा के विविध आयोजन हुए। सभी कार्यक्रमों में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी शामिल हुए।
सुबह रक्तदान, शाम दीपदान –
जिला चिकित्सालय में भाजयुमो के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 78 युवाओं ने रक्तदान किया। भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा के नेतृत्व में सुबह से ही युवाओं में उत्साह दिखा। सुमीत शर्मा ने कहा – मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान आम जनता की सेवा के लिए है, यह केवल जन्मदिन नहीं, 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा के संकल्प का दिन है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और 78 रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सेवा की सबसे बड़ी शक्ति है।

गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन –
महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल के नेतृत्व में गौरी शंकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन हुआ। वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्वयं भजन मंडली के साथ बैठकर भजन-कीर्तन में शामिल हुए और भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर मोदी जी के यशस्वी, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के सामने फूल विक्रेता श्रीमती सरस्वती भारती गोस्वामी एवं सुशीला सिदार के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया।

सिंदूर पार्क में 40 हजार दीयों से बना बधाई संदेश –
सेवा संकल्प का सबसे आकर्षक दृश्य शाम को सिंदूर पार्क में दिखा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के तहत 40 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों से ‘नमो सिंदूर पार्क रायगढ़’ का आकर्षक स्वरूप बनाया गया।
ओपी चौधरी ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति जनता के आभार और सेवा के संकल्प का प्रतीक है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से एक माह तक जनकल्याण की गतिविधियां चलेंगी।
बच्चों के चाचा बने ओपी चौधरी –
40 हजार दीयों की रोशनी के बीच वित्त मंत्री जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो छोटे-छोटे बच्चों ने उन्हें घेर लिया। प्रोटोकॉल छोड़कर वे बच्चों के बीच जमीन पर ही बैठ गए और एक-एक बच्चे से हाथ मिलाकर बातें की। स्थानीय लोगों ने कहा कि रायगढ़ ने पहली बार ऐसा विधायक देखा है जो बच्चों में बच्चा बन जाता है, बुजुर्गों में बेटा और युवाओं में दोस्त।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

